विश्व कप में क्वार्टर फाइनल मुकाबले कल से 11 तारिख तक खेले जायेंगे। कल पहले क्वार्टर फाइनल में पांच बार की चैंपियन ब्राजील का मुकाबला क्रोएशिया से होगा। ब्राजील ने लगातार आठवीं बार विश्व कप के शीर्ष-8 में जगह बनाई है। नेमार ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल कर पेले के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेंगे। वहीं दूसरे मैच में अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स आमने-सामने होंगे। अर्जेंटीना की निगाहें तीसरी बार विश्व कप खिताब पर लगी हैं। एक अन्य मैच में पुर्तगाल का सामना मोरक्को से होगा जो स्पेन को विश्व कप से बाहर कर अंतिम आठ में पहुंची है। मोरक्को के लिए ये बड़ा मौका है। क्योंकि वो पहली बार टूर्नामेंट के इस स्टेज तक पहुंची है। क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड बनाम फ्रांस का मुकाबला सबसे रोमांचक माना जा रहा है। फ्रांस के एमबापे गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे रहना चाहेंगे। वहीं अर्जेंटीना और पुर्तगाल ने जिस तरह का शानदार प्रदर्शन किया है फुटबाल प्रेमियों के मन में मैसी और रोनाल्डो के बीच संभावित मुकाबले की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...