फिनलैंड की संसद ने देश को NATO में शामिल होने की अनुमति देने वाले कानून को स्‍वीकृति दी

फिनलैंड की संसद ने देश को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन- नाटो में शामिल होने की अनुमति देने वाले कानून को कल स्‍वीकृति दे दी। संसद के 184 सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया, सात ने विपक्ष में वोट डाले और एक सदस्‍य अनुपस्थित रहा। फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली निनिस्टो ने कहा कि कानून पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर किए जाएंगे। मई 2022 में, फिनलैंड की संसद ने नाटो में शामिल होने के लिए 188 से आठ के बहुमत के साथ एक आवेदन स्वीकार किया था। नाटो के 28 सदस्यों ने अब तक फिनलैंड की सदस्यता की पुष्टि की है, लेकिन तुर्की और हंगरी ने इसकी सहमति नहीं दी है।

Related posts

Leave a Comment