प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली में नवकार महामंत्र दिवस में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। नवकार महामंत्र दिवस आध्यात्मिक सद्भाव और नैतिक चेतना का एक महत्वपूर्ण उत्सव है। यह जैन धर्म में सबसे अधिक पूजनीय और सार्वभौमिक मंत्र – नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के माध्यम से लोगों को एकजुट करने का प्रयास है। अहिंसा, विनम्रता और आध्यात्मिक उत्थान के सिद्धांतों पर आधारित यह मंत्र प्रबुद्ध व्यक्तियों के गुणों को श्रद्धांजलि देता है और आंतरिक परिवर्तन को प्रेरित करता है। यह दिवस सभी व्यक्तियों को आत्म-शुद्धि, सहिष्णुता और सामूहिक कल्याण के मूल्यों पर चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। वैश्विक मंत्र में 108 से अधिक देशों के लोग सम्मिलित होंगे।
Related posts
10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी
स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की तेज़-रफ्तार...
$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली...
हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव
हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का नया...