प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं WHO को मानवता की सेवा में 75 साल पूरे करने के ऐतिहासिक मौके पर बधाई देता हूं। कोविड-19 ने हमें स्वास्थ्य क्षेत्र में आपसी सहयोग की जरूरत को उजागर किया है।”
भारत में आयुष्मान भारत योजना के तहत विश्व सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना उपलब्ध कराई जा रही है। भारत WHO के साथ मिलकर ऐसी पहलों के माध्यम से कम और मध्यम आय वाले देशों का सहयोग सहयोग करने के लिए तत्पर है।