प्रधानमंत्री मोदी ने स्‍वीडन के प्रधानमंत्री उल्‍फ किस्‍ट्ररसन के साथ कॉप-28 वर्ल्‍ड क्‍लाइमेट एक्‍शन समिट में भारत स्‍वीडन-उद्योग स्‍थानांतरण भागीदारी की शुरूआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वीडन के प्रधानमंत्री उल्‍फ किस्‍ट्ररसन के साथ आज दुबई में कॉप-28 वर्ल्‍ड क्‍लाइमेट एक्‍शन समिट के दौरान आज भारत स्‍वीडन-उद्योग स्‍थानांतरण भागीदारी की शुरूआत की। इस पहल को सतत और हरित औद्योगिक क्रान्ति की दिशा में बढने के लिए लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्‍ट्री ट्रांजिशन-लीड आईडी के अंतर्गत शुरू किया गया है।

लीड आईडी की स्‍थापना वर्ष 2019 में की गई और इसमे 18 देश और 20 प्रमुख औद्योगिक कंपनियां शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मैट जीयो की उपलब्धि प्राप्‍त करने की प्रतिबद्धता साझा की और इसे पाने के लिए सरकार और उद्योग की भागीदारी की भूमिका पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि औद्योगिक नवाचारों के साथ ही हम पृथ्‍वी के सुरक्षित भविष्‍य की ओर बढेंगे।

Related posts

Leave a Comment