प्रधानमंत्री मोदी ने विश्‍व तपेदिक दिवस पर रूद्राक्ष कन्‍वेंशन सेंटर में एक सम्‍मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। उन्‍होंने विश्‍व तपेदिक दिवस के अवसर पर रूद्राक्ष कन्‍वेंशन सेंटर में एक सम्‍मेलन को संबोधित किया। स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण मंत्रालय तथा स्‍टॉप टीबी सहभागिता ने इस सम्‍मेलन का आयोजन किया है। करीब तीस देशों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। मार्च 2018 में नई दिल्‍ली में टीबी उन्‍मूलन बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने निर्धारित समय से पांच वर्ष पूर्व वर्ष 2025 तक तपेदिक से संबंधित सतत विकास लक्ष्‍यों को हासिल करने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री आज वाराणसी में कई पहलों का शुभारंभ भी करेंगे।

Related posts

Leave a Comment