प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में संत मीरा बाई के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भगवान कृष्ण लेकर मीरा बाई तक का गुजरात से एक अलग रिश्ता रहा है। यह मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे… मीरा की भक्ति बिना वृंदावन के पूरी नहीं होती है…”
संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “मैं जब से यहां सांसद बनकर आई हूं तब से मैंने देखा है कि बहुत से साधू-संतों के स्थल बने है लेकिन मीराबाई के बारे में कहीं कुछ नहीं है। मैंने PM मोदी से अपना दुख प्रकट किया तो उन्होंने तुरंत इस बात को माना और आज मीराबाई के लिए यह समारोह हो रहा है।”