प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसिद्ध फ़िल्मी हस्ती सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसिद्ध फ़िल्मी हस्ती सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध फ़िल्मी हस्ती सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “प्रसिद्ध फिल्म व्यक्तित्व सतीश कौशिक जी के असामयिक निधन से दुख हुआ। वे रचनात्मक प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने अपने अद्भुत अभिनय और निर्देशन से लोगों का दिल जीता। उनकी फ़िल्में दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। उन्‍होंने सौ से अधिक फिल्‍मों में काम किया। 13 अप्रैल, 1956 को हरियाणा में जन्मे, सतीश कौशिक ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले रंगमंच कलाकार के तौर पर काम किया। सतीश कौशिक ने फिल्‍मों में अभिनय की शुरुआत 1983 में फिल्म मासूम से की थी। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के पूर्व छात्र कौशिक को जाने भी दो यारों, मिस्टर इंडिया, दीवाना मस्ताना और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्हें रूप की रानी चोरों का राजा सहित उनकी कई फिल्मों के लिए भी याद किया जाएगा। सतीश कौशिक ने 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार भी जीता।

Related posts

Leave a Comment