प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड में आयोजित आईएसएसएफ प्रेसिडेंट्स कप में पदक जीतने पर मनु भाकर, राही सरनोबत, सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा: ‘पोलैंड में आईएसएसएफ प्रेसिडेंट्स कप में पदक जीतने पर मनु भाकर, राही सरनोबत, सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा को बधाई। भारत की जनता को इन सभी के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है। इन सभी एथलीटों को उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’