अयोध्या, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेन और छ: नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने नई अमृत भारत ट्रेन में बच्चों से मुलाकात की। इनमें से एक वंदेभारत ट्रेन कोयम्बटूर और बेंगलुरु छावनी के बीच चलेगी। दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस सेवा बेंगलुरु सेंट्रल और मडगाँव के बीच उपलब्ध होगी। कोयम्बटूर-बेंगलुरु वंदेभारत ट्रेन बेंगलुरु से कोयम्बटूर के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन होगी। यह रेलगाड़ी 380 किलोमीटर का सफर लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी।
