प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिप्टोकरेंसी और संबंधित मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टोकरेंसी और संबंधित मुद्दों पर कल एक बैठक में आगे विचार-विमर्श किया। रिजर्व बैंक, वित्त मंत्रालय और गृह मंत्रालय इस मुद्दे पर देश-विदेश के विशेषज्ञों से पहले ही विचार-विमर्श कर चु्के हैं। इस संदर्भ में वैश्विक उदाहरणों और सर्वोत्तम उपायों की भी समीक्षा की गई। यह बात पूरी मजबूती से उठाई गई कि युवाओं को गैर-पारदर्शी और भ्रामक विज्ञापनों पर पाबंदी लगाकर गुमराह किए जाने से रोकने के उपाय किए जाएं।

सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे की अंतर्राष्ट्रीय व्यापकता को देखते हुए इससे निपटने के लिये वैश्विक साझेदारी और सामूहिक रणनीति पर भी जोर दिया गया।

Related posts

Leave a Comment