प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, नए आपराधिक न्याय विधेयकों का पारित होना ऐतिहासिक और औपनिवेशिक-काल की समाप्ति का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, भारतीय न्याय संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 का पारित होना भारत के इतिहास में ऐतिहासिक क्षण हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने ये विचार एक सोशल मीडिया पर पोस्‍ट में साझा किए। सोशल मीडिया पर पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये विधेयक औपनिवेशिक काल की समाप्ति और जनसेवा तथा कल्‍याण के नए युग की शुरुआत के प्रतीक हैं।

Related posts

Leave a Comment