प्रधानमंत्री मोदी ने कल रात यूक्रेन के मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक की

प्रधानमंत्री मोदी ने कल रात यूक्रेन के मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल रात यूक्रेन के मुद्दे पर उच्‍चस्‍तरीय बैठक की। बैठक में केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. एस जयशंकर और पीयूष गोयल के अलावा राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी शामिल थे।

प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से ही इस मुद्दे पर लगातार उच्‍च स्‍तरीय बैठकें कर रहे हैं।

बैठकों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत जारी प्रयासों की भी समीक्षा करते हैं।

Related posts

Leave a Comment