प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरू में रोड शो किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरू में रोड शो किया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड-शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। रोड-शो के दौरान बेंगलुरु के सांसद पी.सी. मोहन और तेजस्वी सूर्या भी प्रधानमंत्री के साथ उपस्थित थे। हमारे संवाददाता ने बताया कि रोड-शो जे.पी. नगर के सोमेश्वर सभा भवन से सवेरे दस बजे शुरु हुआ और दोपहर बाद मल्लेश्वरम में गोकाक मूवमेंट पार्क पहुंचा।

प्रधानमंत्री जी का 26 किलोमीटर लंबा रोड-शो एक अनोखा नज़ारा था। सुबह सात बजे से ही लोगों ने मार्ग के दोनों ओर जमा होना आरंभ कर दिया था। मार्ग के चप्पे-चप्पे पर लोग जमा थे और प्रधानमंत्री को अभिवादन दे रहे थे। लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई और भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगाए गए। बी.जे.पी. समर्थकों ने बजरंगी झंडे को कई जगह दर्शाया।

प्रधानमंत्री बादामी और हावेरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार सोमवार 8 मई को समाप्त हो जाएगा। मतदान 10 मई को होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

Related posts

Leave a Comment