प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस वर्ष नौ जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के बेटों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान मंत्री ने लगभग तीन सौ बच्चों द्वारा किए गए शबद कीर्तन में भाग लिया।
आज सुबह एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने दोनों साहिबजादों और माता गुजरी जी का स्मरण करते हुए कहा कि देश गुरु गोबिंद सिंह जी के साहस को भी नमन करता है।