प्रधानमंत्री मोदी कल राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे, 3.57 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी कल राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे, 3.57 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल मध्य प्रदेश का दौरे करेंगे। प्रधानमंत्री शहडोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे। वह लाभार्थियों को सिकल सेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड भी वितरित करेंगे।

मिशन का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय आबादी के बीच सिकल सेल रोग से उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है। यह लॉन्च 2047 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सिकल सेल रोग को खत्म करने के सरकार के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की घोषणा केंद्रीय बजट 2023 में की गई थी। इसे देश में उच्च रूप से केंद्रित 17 राज्यों- गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड के 278 जिलों में कार्यान्वित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में लगभग 3.57 करोड़ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्डों के वितरण की शुरुआत करेंगे। आयुष्मान कार्ड वितरण समारोह का आयोजन प्रदेश भर के नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों और विकास प्रखंडों में किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान कल्याणकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचने के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम है।

इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ‘रानी दुर्गावती गौरव यात्रा’ के समापन के अवसर पर रानी दुर्गावती को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रानी दुर्गावती की वीरता और बलिदान को लोकप्रिय बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रानी दुर्गावती 16वीं शताब्दी के मध्य में गोंडवाना की शासक रानी थीं। उन्हें एक बहादुर, निडर और साहसी योद्धा के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने मुगलों के विरुद्ध स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी।

Related posts

Leave a Comment