प्रधानमंत्री मोदी और अबू धाबी के शहजादे व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को मजबूती प्रदान करने के लिए आज वर्चुअल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

भारत और संयुक्त अरब अमारात (यूएई) के बीच आज व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) करने के लिए बैठक करेंगे। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के शाहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय ने शिखर सम्मेलन की घोषणा करते हुए कि सीईपीए के लिए वार्ता सितंबर 2021 में शुरू की गई थी और यह अब पूरी हो चुकी है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि समझौता भारत-संयुक्त अरब अमारात आर्थिक और वाणिज्यिक समझौते को अगले स्तर पर ले जाएगा, जिसमें व्यापार, निवेश, सामान और सेवाओं जैसे क्षेत्रों को शामिल करने की संभावना है।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के अपने दृष्टिकोण को ऐसे समय में रखेंगे जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष और संयुक्त अरब अमारात अपनी स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ मना रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में महत्वपूर्ण वृद्धि की आशा है।

Related posts

Leave a Comment