नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। ए संसद भवन में उद्घाटन के बाद ‘सर्व-धर्म’ प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य वरिष्ठ उपस्थित रहे।
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह की शुरुआत हवन और पूजा से हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान भवन के अंदर सेंगोल स्थापित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया।