प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी FIPIC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं। उनका स्वागत पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे ने किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पापुआ न्यू गिनी के मोरेस्बी (जैक्सन) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस दौरान पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे भी मोजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी कल पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री के साथ भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग फोरम के तीसरे शिखर सम्मेलन की संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे। इस फोरम को नवंबर 2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की फिजी यात्रा के दौरान शुरू किया गया था। इस फोरम में भारत और चौदह भारत-प्रशांत द्वीप देश शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पापुआ न्यू गिनी के गर्वनर जनरल बॉब डोडाय और प्रधानमंत्री जेम्स मरापे के साथ चर्चा करेंगे। भारत के किसी भी प्रधानमंत्री की यह पहली पापुआ न्यू गिनी यात्रा है।