प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज केवडिया में संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरस के साथ बैठक की। इसके बाद वे, मिशन लाइफ का शुभारंभ कर रहे हैं। पर्यावरण के लिए मिशन लाइफस्टाइल, पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए भारत के नेतृत्व में वैश्विक जनआंदोलन है। प्रधानमंत्री मोदी केवडिया में ही विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित मिशन प्रमुखों के दसवें सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तीन दिन के इस सम्मेलन में विश्वभर में भारत के मिशनों के राजदूतों और उच्चायुक्तों सहित एक सौ से अधिक प्रमुख भाग लेंगे। सम्मेलन में समकालीन भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक स्थिति से संबंधित मुद्दों पर विचार किया जाएगा।
पीएम मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरस के साथ बैठक की