पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में बद्रीनाथ और केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बद्रीनाथ और केदारनाथ में जारी निर्माणकार्य की प्रगति की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा के दौरान कहा कि आने वाले समय में दोनों ही स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम के आस-पास की जगहों का विकास एक अनुकरणीय मॉडल की तरह होना चाहिए। उनका ये भी कहना था कि माणा गांव और उसके आस-पास ग्रामीण पर्यटन के लिए विकास किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि बद्रीनाथ-केदारनाथ में काम तेजी से चल रहा है और इसके दिसंबर 2023 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

Leave a Comment