भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,692 नए मामले सामने आए जबकि बीते चौबीस घंटों में 10,780 लोग स्वस्थ हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या 66,170 और सक्रिय मामलों की दर 0.15 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.67 प्रतिशत है। अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,42,72,256 है।
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ (95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 3,647 टीके लगाए गए। अब तक 92.50 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,29,739 जांच की गई।