पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कल हुए उपचुनाव और चुनाव में लगभग 72 प्रतिशत मतदान हुआ

पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कल हुए उपचुनाव और चुनाव में लगभग 72 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त कार्यालय के सूत्रों के अनुसार भवानीपुर में 57.09 प्रतिशत, शमशेरगंज में 79.92 प्रतिशत और जांगी पुर में 77.63 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। वोटों की गिनती 3 अक्‍टूबर को होगी। सभी इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीने केन्‍द्रीय बलों की कडी सुरक्षा में रखी गई हैं। मतदान केन्‍द्रों पर तीन स्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment