पश्चिम बंगाल ने कुछ उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेत-(GI) टैग हासिल किया

पश्चिम बंगाल ने कुछ उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेत-(GI) टैग हासिल किया

पश्चिम बंगाल ने कुछ उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेत-जीआई टैग हासिल किया है। इनमें सुंदरबन शहद, जलपाईगुड़ी जिले का काला नुनिया चावल और टांगाई, गोरॉद और कोड़ियाल साड़ियां शामिल हैं। केंद्र सरकार ने उत्पादों के नाम पहले ही निर्दिष्ट पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं।

सुंदरबन शहद ‘मौली’ समुदाय द्वारा सुंदरबन जंगल से एकत्र किया जाता है। पश्चिम बंगाल वन विकास निगम लिमिटेड शहद को एकत्र और संसाधित करता है और इसे मौबन ब्रैंड नाम से बेचता है। काला नुनिया चावल बहुत लोकप्रिय है और इस देशी किस्‍म के चावल की खेती जलपाईगुड़ी जिले में की जाती है। कोड़ियाल साड़ी का उत्पादन केवल मुर्शिदाबाद जिले के मिर्ज़ापुर में होता है। टांगाई और गोरॉद साड़ी भी इस क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं।

Related posts

Leave a Comment