पंजाब में पिछले दो दिन से पड़ रहे घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित

पंजाब में पिछले दो दिन से पड़ रहे घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित

पंजाब में पिछले दो दिन से पड़ रहे घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई रेलगाड़ियां घंटों की देरी से चल रही हैं। दृश्यता में कमी के चलते सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। राज्य के अधिकांश भागों में आज न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज़ किया गया है। मौसम विभाग ने फिलहाल मौजूदा खुश्क ठण्ड का दौर जारी रहने की सम्भावना जताई है।

पंजाब में लगातार बढ़ रही ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राज्य के कई हिस्सों में आज दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। पंजाब के कुछ हिस्सों में 28 – 30 दिसंबर, 2023 को घना से बहुत घना कोहरा ( दृश्यता 50-200 मीटर) रहने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment