पंजाब में धान की खरीद कल से शुरू, राज्य सरकार ने मंडियों में पुख्ता इंतजाम किए

पंजाब में धान की खरीद कल से शुरू, राज्य सरकार ने मंडियों में पुख्ता इंतजाम किए

पंजाब में धान की खरीद कल से शुरू हो गई है इसके लिए राज्य सरकार ने विभिन्न मंडियों में पुख्ता इंतजाम किए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि एशिया की सबसे बड़ी लुधियाना जिले की खन्ना मंडी में पहले दिन 20 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी हुई।

राज्य सरकार ने एक सौ ब्‍यासी लाख मिट्रक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है और इसके लिए राज्य भर में एक हजार आठ सौ छह मंडियां स्थापित की गई है। चावल मिलों को कंप्यूट्रीकृत जीपीएस प्रणाली के अनुसार इन मंडियों से जोड़ा गया है।

हर मंडी में किसानों को बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से प्रमाणित किया जाएगा और सभी व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए हर मंडी के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। किसानों के खातों में धान का सीधा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा और भारतीय रिजर्व बैंक ने धान खरीद सीजन के लिए सैंतीस हजार छह सौ पच्‍चीस दशमलव अढसठ करोड रुपए की नगद ऋण सीमा निर्धारित की है।

Related posts

Leave a Comment