पंजाब में जालंधर से आम आदमी पार्टी सांसद सुशील कुमार रिंकू और पार्टी विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हुए

पंजाब में जालंधर से आम आदमी पार्टी सांसद सुशील कुमार रिंकू और पार्टी विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हुए

पंजाब में जालंधर से आम आदमी पार्टी सांसद सुशील कुमार रिंकू और पार्टी विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आज नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावडे की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि उन्होंने जालंधर के लोगों से जो वायदे किये थे, वो आम आदमी पार्टी से समर्थन न मिलने के कारण पूरे नहीं किए जा सके। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित हैं।

सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

Related posts

Leave a Comment