पंजाब के करीब छह जिलों में बाढ़ से कोई राहत नहीं है। प्रशासन, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, रूपनगर, मोगा और तरणतारण के विभिन्न गांव में फंसे लोगों को निकालने में मदद कर रहा है। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का कल दौरा किया। उन्होंने लोगों से कहा कि घबराएं नहीं, सरकार उन्हें हर सम्भव सहायता के लिए तत्पर है।
मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों से जलस्तर के बारे में लगातार लोगों के साथ जानकारी साझा करने को भी कहा है।