न्यूजीलैंड के निकट केरमाडेक द्वीप क्षेत्र में आज 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अमेरिकी-प्रशांत सुनामी केंद्र ने कहा है कि भूकंप के कारण अब सुनामी का खतरा नहीं है। देश की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी ने लोगों से तटीय क्षेत्रों से दूर रहने को कहा है। न्यूजीलैंड भूकंप के प्रति आशंकित क्षेत्र रहा है। न्यूजीलैंड में हर वर्ष हजारों भूकंप आते हैं।
न्यूजीलैंड के पास केरमाडेक द्वीप में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया