न्‍यायमूर्ति दीपांकर दत्‍ता ने आज सुप्रीम कोर्ट के न्‍यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्‍यायमूर्ति दीपांकर दत्‍ता ने आज उच्‍चतम न्‍यायालय के न्‍यायाधीश के रूप में शपथ ली। प्रधान न्‍यायाधीश डी वाई चन्‍द्रचूड़ ने आज शीर्ष न्‍यायालय के सभी न्‍यायाधीशों की मौजूदगी में न्‍याय‍मूर्ति दत्‍ता को शपथ दिलाई। उनकी नियुक्ति के साथ ही उच्‍चतम न्‍यायालय में न्‍यायाधीशों की संख्‍या 28 हो गई है। न्‍यायालय में न्‍यायाधीशों की कुल स्‍वीकृत संख्‍या 34 है। न्‍यायमूर्ति दत्‍ता का कार्यकाल 8 फरवरी 2030 को समाप्‍त होगा।

Related posts

Leave a Comment