नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टैस्ट मैच वर्षा के कारण ड्रॉ

नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टैस्ट मैच वर्षा के कारण ड्रॉ

नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टैस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। तेज़ बारिश के कारण कल मैच के पांचवे और अंतिम दिन का खेल नहीं हो सका। भारत को 209 रन का लक्ष्य मिला था और दूसरी पारी में उसने एक विकेट पर 52 रन बना लिये थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 183 रन बनाए। इस ड्रॉ के बाद दोनों टीमों को विश्व टैस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत चार-चार अंक प्राप्त हुए। पांच मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच बृहस्पतिवार से लॉडर्स में खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment