नेपाल में 6.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में छह लोगों की मौत, दिल्ली-NCR में तेज झटके महसूस हुए

नेपाल में आज तड़के छह दशमलव तीन तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में छह लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तेज झटके महसूस किए गये। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व नेपाल के दैलेख में स्थित था।

राष्‍ट्रीय भूकंप केन्‍द्र के निदेशक ओ.पी. मिश्रा ने बताया कि भूकंप के झटके शाम को भी महसूस किए गए थे।

ये शाम को भी यहां अर्थक्‍वेक हुआ था चार दशमलव पांच मैग्‍निटयूड का अर्थक्‍वेक हुए हैं और इसके मैग्‍निटयूड जो व्‍यापकता है जिसका स्‍ट्रेंथ है जो शक्ति थी 6.3 मैग्‍निटयूड लोकल मैग्‍निटयूड हमने मापा और इसका डैप्‍थरेट जो है वो काफी सैलो रहा जिसके तहत ये काफी इंडियन इलाके से लेकर जो पूरी हिमालयन बेल्‍ट है। दिल्‍ली तक भी काफी इसकी प्रसेप्‍टेबुल अर्थक्‍वेक रहा है सेकिंग रही है और चाइना के तरफ भी गया है और नेपाल की तरफ भी गया है और अभी तक हमें जान-माल की पूरी रिपोर्ट मिली नहीं है, एहतियात बरतना है लेकिन आफ्टरशॉक होता है, मेनशॉक होने के बाद तो एनर्जी काफी तेजी से रि‍लीज होने के अभी हमें रिपोर्ट मिला है।

Related posts

Leave a Comment