निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के सभी संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में फोटो मतदाता सूची के विशेष संशोधन के आदेश दिए

निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के सभी संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में फोटो मतदाता सूची के विशेष संशोधन के आदेश दिए

निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के सभी संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो मतदाता सूची में विशेष संशोधन के आदेश दिए हैं। समेकित मतदाता सूची का प्रारूप आज प्रकाशित किया जाएगा और अगले महीने की 25 तारीख तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। इनका निपटान 10 नवम्बर को होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 25 नवम्बर को किया जाएगा।

फोटो मतदाता सूची का प्रारूप जिला मुख्यालय, तहसील कार्यालय, श्रीनगर और जम्मू नगर निगम तथा मतदान केंद्र के स्तर पर बूथ अधिकारियों के पास उपलब्ध होगा। यह प्रारूप जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी की वेबसाइट www.ceojk.nic.in पर भी उपलब्ध होगा।

अनंतनाग के चुनाव अधिकारी बसारत कय्यूम ने बताया कि आज से मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं-

यहां पर जो स्पेशल सम्मरी रिविजन है, वह पूरी यूटी में है और उसी तरह इस डिस्ट्रिक में भी चल रहा है और जो हमारे नये वोटर्स हैं, जो फस्ट अक्टूबर को 18 साल के हो जाएंगे, उनको इस सिस्टम में जुड़ने के लिए वह भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और आज से ये जो हैं प्रोसेस शुरू हो जाएगा।

Related posts

Leave a Comment