निर्वाचन आयोग ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सुचारू और शांतिपूर्ण मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुजरात में दूसरे चरण का मतदान कल शांतिपूर्ण रहा। वोटों की गिनती बृहस्पतिवार को होगी। एक सौ बयासी विधानसभा सीटों के लिए राज्यभर में सैंतीस गणना केंद्र बनाए गए हैं। अहमदाबाद जिले में सबसे अधिक तीन गणना केंद्र हैं। ईवीएम समुचित सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम्स में रखी गई हैं। ईवीएम के साथ डाक मत पत्रों की भी गिनती की जाएगी। चुनाव के दौरान मतदान पुष्टि पर्ची मशीनें भी इस्तेमाल की गईं।
एग्जिट पोल में गुजरात विधानसभा चुनाव में BJP की भारी जीत का अनुमान
एग्जिट पोल में गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत का अनुमान लगाया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। विभिन्न समाचार चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा को 117 से 151 के बीच सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 30 से 51 सीटें और आम आदमी पार्टी को दो से 21 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 24 से 42 और कांग्रेस को 24 से 40 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। आम आदमी पार्टी को दस से भी कम सीटें मिलने के आसार हैं।
