निर्वाचन आयोग आज अपने जयपुर दौरे के दूसरे दिन भी चुनाव तैयारियों को लेकर विभिन्न बैठकें करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल राजस्थान में विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए तीन दिन के दौरे पर जयपुर में हैं। दौरे के दूसरे दिन सभी जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, सभी संभागीय आयुक्त तथा समस्त पुलिस रेंज के महानिरीक्षक के साथ बैठक कर विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की जाएगी। इसके बाद शाम 7 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार निर्वाचन विभाग की ओर से लगाई गई स्वीप प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पूर्ण आयोग ने कल जयपुर पहुंचने पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ओर प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...