निपा वायरस के संक्रमण के कारण 12 वर्ष के बच्चे की मृत्यु के बाद केरल में हाईअलर्ट

केरल के कोझीकोड जिले में निपा वायरस से संक्रमित बारह वर्षीय बच्‍चे की कल मौत हो जाने के बाद से राज्‍य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

संक्रमित बच्‍चे के संपर्क में आए दो स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों में भी निपा संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। राज्‍य सरकार ने संक्रमित व्‍यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है। राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि 188 लोगों के वायरस के संपर्क में आने का पता चला है। इनमें से बीस लोग अधिक खतरे वाली श्रेणी में हैं।

इस बीच केंद्रीय दल, चतमंगलम में निपा वायरस के संक्रमण के कारण मृत बच्‍चे के परिजनों से मिला।

Related posts

Leave a Comment