नासा के अपोलो कार्यक्रम के अंतर्गत पहले सफल अंतरिक्ष मिशन के सदस्यों में अंतिम जीवित अंतरिक्ष यात्री वाल्टर कनिंघम का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। नासा ने कनिंघम की मृत्यु की पुष्टि की है, लेकिन उनकी मृत्यु के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा है कि कनिंघम एक अन्वेषक थे जिनके कार्यों ने नासा के नए आर्टमिस चंद्र कार्यक्रम की नींव रखी थी। कनिंघम 1968 में अपोलो-7 मिशन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल थे। यह मिशन 11 दिन तक चला था और पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए उपग्रह का सीधा प्रसारण किया गया था। इसके एक साल बाद ही चंद्रमा पर उपग्रह उतारने का मार्ग प्रशस्त हो गया था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...