मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज कहा कि चुनाव आयोग नागालैंड में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रियता से भाग लेने का अनुरोध किया। उन्होंने कोहिमा में आज शाम राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में इस बार 30 हजार से अधिक लोग पहली बार अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। राज्य में अभी तक 13 लाख नौ हजार से ज्यादा लोगों के नाम मतदाता के रूप में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 36 हजार 403 मतदाताओं की आयु 80 वर्ष से अधिक और एक हजार 675 मतदाताओं की आयु एक सौ वर्ष से अधिक है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...