प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस साल के बजट में देश में ही विनिर्माण के लिए अनुसंधान, डिजाइन और विकास के लिए एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के प्रारूप को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें रक्षा बजट की कुल राशि का करीब 70 प्रतिशत घरेलू उद्योग के लिए आवंटित किया गया है, आज सुबह रक्षा में आत्मानिर्भरता- कॉल टू एक्शन विषय पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि जब हम बाहर से हथियार खरीदते हैं, तो इसकी प्रक्रिया इतनी लंबी होती है कि जब तक वे हमारे सुरक्षा बलों तक पहुंचते हैं तब तक उनमें से कई पुराने हो चुके होते हैं। उन्होंने कहा कि इसका समाधान आत्मनिर्भर भारत अभियान और मेक इन इंडिया में है।
देश में ही विनिर्माण के लिए अनुसंधान, डिजाइन और विकास के लिए एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के प्रारूप को शामिल किया गया: प्रधानमंत्री मोदी