देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के दो सौ 68 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 182 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव आठ प्रतिशत है। वर्तमान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तीन हजार 552 मामले हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत कल 99 हजार से अधिक कोविड के टीके लगाए गए। अब तक दो सौ बीस करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।