देश में दूसरा सबसे अधिक साक्षर राज्‍य मिजोरम बडी उपलब्धियों के लिए तत्‍पर है – राष्‍ट्रपति कोविंद

देश में दूसरा सबसे अधिक साक्षर राज्‍य मिजोरम बडी उपलब्धियों के लिए तत्‍पर है – राष्‍ट्रपति कोविंद

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा है कि बडी उपलब्धियों के लिए उडान भरने को तत्‍पर, देश में दूसरा सबसे अधिक साक्षर राज्‍य मिजोरम सही अर्थों में आधुनिक राज्‍य है। राष्‍ट्रपति ने आज आइजोल में मिजोरम विश्‍वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि आज प्रदान किए गए 38 स्‍वर्ण पदकों में से 23 लडकियों को मिले। इससे पता चलता है कि लडकियां शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कितना अधिक कार्य कर सकती हैं। स्‍वर्ण पदक विजेताओं और अन्‍य स्‍नातक विद्यार्थियों को बधाई देते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि शिक्षा संस्‍थान भविष्‍य के इनक्‍यूबेटर्स हैं। वे न केवल विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और शिक्षा दे रहे हैं बल्कि उन्‍हें अच्‍छे नागरिक भी बना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि शिक्षा संस्‍थानों और विश्‍वविद्यालयों में शिक्षकों का अथक समर्थन ही विद्यार्थियों के जीवन में सबसे महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि उद्यमिता विकास गतिविधियां और मिजोरम विश्‍वविद्यालय में प्रौद्योगिकी इनक्‍युबेशन केंद्रों की स्‍थापना होनहार उद्यमियों को अपने विचारों को नवाचार और सृजनतात्‍मकता के साथ सही दिशा में ले जाने में समर्थ बना रही है। राष्‍ट्रपति ने नवाचार को प्रोत्‍साहन देने और उन्‍हें उद्यमों में बदलने के लिए विश्‍वविद्यालयों के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि यह हमारे समाज और अर्थव्‍यवस्‍था में परिवर्तन लाने की कुंजी है।

इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने विभिन्‍न विषयों के 10 विद्यार्थियों को स्‍वर्ण पदक प्रदान किए। राज्‍यपाल हरि बाबू कम्‍बनपति ने 10 पीएचडी धारकों को पुरस्‍कार प्रदान किए। मुख्‍यमंत्री जोरामतंगा ने विजेताओं को चार पुस्‍तकें भेंट की।

Related posts

Leave a Comment