देश में आज कोविड के 10 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई

देश में आज कोविड के 10 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई

देश में आज कोविड के 10,158 नए मामले सामने आये हैं जो कल से तीस प्रतिशत अधिक है। कल सात हजार आठ सौ तीस लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इस समय देश में लगभग 45 हजार लोग कोरोना संक्रमित हैं। स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया है कि ओमिक्रॉन का नया सबवेरिएंट चिंता का कारण नहीं है और टीके इसके लिए प्रभावी हैं।

वहीं कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के बढते मामलों की निगरानी के लिए राज्‍य में आरटी-पीसीआर और आरएटी जांच को बढ़ाने के लिए एक परिपत्र जारी किया है। प्रत्येक 10 लाख की आबादी में एक सौ चालीस व्यक्तियों का परीक्षण किया जाना आवश्‍यक है और राज्य में कोविड संक्रमण की दर के आधार पर 20 हजार नमूनों की जांच की जायेंगी। स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर आई एल आई और एस ए आर आई मामलों वाले व्यक्तियों और कोविड के लक्षणों वाले लोगों का परीक्षण करेगा। कर्नाटक में 12 अप्रैल तक 327 नए कोविड मामले दर्ज किए गए।

Related posts

Leave a Comment