देश में अब तक 25 करोड़ 31 लाख से भी अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके, स्‍वस्‍थ होने की दर बढ़कर 95.26 प्रतिशत हुई

देश में अब तक 25 करोड़ 31 लाख से भी अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके, स्‍वस्‍थ होने की दर बढ़कर 95.26 प्रतिशत हुई

देश में अब तक 25 करोड़ 31 लाख से भी अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अब तक 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के चार करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। देश में अब लगभग बीस करोड़ पचास लाख कोरोना की पहली वैक्‍सीन दी जा चुकी है, जबकि चार करोड़ 82 लाख से अधिक लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

कोरोना संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने की दर बढ़कर 95.26 प्रतिशत हो गई है। कोविड से स्‍वस्‍थ होने की दर लगातार बढ़ रही है और रोगियों की संख्‍या में कमी आ रही है। नए मरीजों की संख्‍या एक लाख से कम है। इस दौरान देश भर में कोरोना के अस्‍सी हजार आठ सौ चौंतीस रोगी सामने आए, जो पिछले 71 दिन में सबसे कम है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार अब तक दो करोड़ 80 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment