देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 24 करोड़ 58 लाख से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कल 30 लाख 32 हजार से अधिक टीके लगाये गये, इनमें से 27 लाख 33 हजार लोगों को पहली डोज दी गई, जबकि दो लाख 99 हजार से अधिक व्यक्तियों को दूसरी डोज दी गई।
मंत्रालय ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के आयु समूह के 18 लाख 64 हजार से अधिक लोगों ने कल कोविड का पहला टीका लगवाया। इसी आयु समूह के 77 हजार से अधिक लोगों ने कोविड का दूसरा टीका लगवाया। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तीन करोड़ 58 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष की आयु समूह के 10 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाये गये।