देश भर में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा का जश्न मनाया जा रहा है

देश भर में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा का जश्न मनाया जा रहा है

देश भर में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा का जश्न मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगन्नाथ रथ यात्रा से हौज खास के जगन्नाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

विश्‍व प्रसिद्ध रथ यात्रा ओडिशा के पु‍री में आज से शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की बधाई दी।

दिल्ली के त्यागराज नगर में स्थित जगन्नाथ मंदिर में 56वें महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा का जश्न मनाया जा रहा है।

गुजरात के अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा शुरू होने से पहले रथ पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा जी की मूर्तियां स्थापित की गई। गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 से पहले जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती में भाग लिया।

Related posts

Leave a Comment