सरकार ने बताया है कि देश भर में कुल चार हजार सात सौ 48 किसान उत्पादक संगठन- एफपीओ पंजीकृत हैं। आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विभिन्न कार्यान्वयन एजेंसियों को दस हजार एफपीओ आवंटित किए गए हैं जो 2020 में शुरू की गई योजना के अनुरूप है। नरेंद्र सिंह तोमर ने यह भी कहा कि सरकार तीन साल की अवधि के लिए प्रति एफपीओ 18 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही सरकार एफपीओ के किसानों को क्रेडिट गारंटी सुविधा और इक्विटी अनुदान भी दे रही है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...