देश के पश्चिमोत्तर के मैदानी भागों में अगले चार दिनों में भीषण ठंड की संभावना

देश के पश्चिमोत्तर के मैदानी भागों में अगले चार दिनों में भीषण ठंड की संभावना

मौसम विभाग ने पश्चिमोत्‍तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन तक भीषण शीतलहर और घना कोहरा छाये रहने की संभावना व्यक्त की है। पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तरी राजस्‍थान में कल रात घना कोहरा छाया रहा। आज सुबह अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला, गंगानगर, लखनऊ और दिल्‍ली के पालम तथा सफदरजंग में दृश्यता शून्य रही।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्‍थान और बिहार के अधिकतर हिस्सों में न्‍यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से लेकर सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

Related posts

Leave a Comment