दिल्ली-NCR में हुई तेज बारिश, मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में और बारिश होगी

दिल्ली-NCR के अनेक क्षेत्रों में आज सवेरे वर्षा हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की वर्षा और आंधी चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत में वर्षा होगी। पांच जून तक अधिकतम तापमान इस क्षेत्र में 40 डिग्री से नीचे रह सकता है।

Related posts

Leave a Comment