दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म आदिपुरुष पर रोक लगाने संबंधी हिंदू सेना की याचिका पर सुनवाई टाल दी है। याचिकाकर्ता ने याचिका में कुछ सुधार करने की अनुमति देने की मांग की। इसके बाद दिल्ली कोर्ट ने 3 जुलाई को अगली सुनवाई करने का आदेश दिया।
हिंदू सेना ने कहा है कि फिल्म में कई आपत्तिजनक दृश्य और डायलॉग हैं। यह फिल्म भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर असर डाल रही है। नेपाल ने इस फिल्म पर रोक लगा दी गई है। याचिका में कहा गया है कि आदिपुरुष फिल्म से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। हिंदू सेना ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।