दिल्‍ली, हरियाणा और पंजाब समेत देश के उत्‍तरी भागों में अगले कुछ दिनों में शीतलहर की स्थिति में सुधार

दिल्‍ली, हरियाणा और पंजाब समेत देश के उत्‍तरी भागों में अगले कुछ दिनों में शीतलहर की स्थिति में सुधार

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्‍ली, हरियाणा और पंजाब समेत देश के उत्‍तरी भागों में अगले कुछ दिनों में शीतलहर की स्थिति में सुधार का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से शीतलहर की स्थिति में सुधार की सम्‍भावना है। उन्‍होंने बताया कि 31 दिसम्‍बर से उत्‍तर भारत में फिर से शीतलहर आएगी।

जम्‍मू-कश्‍मीर मे पारा शून्‍य से नीचे रहने से शीत लहर जारी रहेगी।

राजस्‍थान में पिछले एक हफ्ते से ठंड का कहर जारी है। शेखावती क्षेत्र ठंड से सबसे ज्‍यादा प्रभावि‍त है। सीकर जिले के फतेहपुर और सिरोही में माउंटआबु में तापमान शून्‍य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्‍यूनतम तापमान शून्‍य से एक दशमलव सात डिग्री नीचे जबकि माउंटआबु मे यह शून्‍य से दशमलव पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जोबनेर में तापमान शून्‍य से एक डिग्री नीचे रहा। राज्‍य के दस जिलों में रात का तापमान शून्‍य से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कोहरे से कई जिलों में सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा।

इस बीच अलवर जिले के कठूमार इलाके के तसई गांव में कल रात ठंड से एक किसान की मौत हो गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल तक राजस्थान के बीकानेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment